
धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज
मुख्य न्यायाधीश रीवा ने किया भ्रमण दौरा
रीवा: नईगढी थाना क्षेत्र में आज माननीय मुख्य न्यायाधीश रीवा एवं सिरमौर, मऊगंज ,हनुमना, त्यौंथर न्यायालय से समस्त न्यायाधीश महोदय परिवार सहित पर्यटन स्थल बहुती जल प्रपात घूमने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सहित अन्य व्यवस्था थाना नईगढ़ी एवं थाना शाहपुर द्वारा की गई। इस दौरान समस्त न्यायाधीश द्वारा परिवार सहित जल प्रपात का आनंद लिया गया।


