
धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज की रिपोर्ट
बिजली की समस्या को लेकर धरने पर बैठे पूर्व कांग्रेस विधायक
समर्थकों के साथ मऊगंज कार्यपालन यंत्री कार्यालय घेरा
मऊगंज: बिजली की भयावह समस्या को लेकर मचे कोहराम से मऊगंज विधानसभा से पूर्व कांग्रेस के विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना कार्यपालन यंत्री कार्यालय में सोमवार को जिला यूथ,विधानसभा व नगर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने विद्युत कंपनी के अफसरों समेत जिला प्रशासन एवं शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए किसान और आमजन की समस्याओं की अनदेखी करने आरोप लगाया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घेरते हुए कहा की कांग्रेस सरकार में मनमानी बिजली बिल की होली जलाने और बिल नही जमा करने बिजली कटने पर खम्भे में चढ़ने की बात कहने बाले मुख्यमंत्री के राज में उनकी सरकार इन्ही मुद्दों में घिरी हुई है। इस गम्भीर मुद्दे पर प्रदेश सरकार चुप है जिसका मतलब साफ है कि यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जनता बिजली कटौती की समस्या से जूझ रही है फर्जी बिजली बिलों को लेकर गुहार लगा रही है।और उसको लेकर कही कोई सुनवाई नहीं हो रही कई माह से 50 से ज्यादा गांवों के ट्रांसफार्मर जले जिन्हें बदले नहीं जा रहे। विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र देबतालाव शिव मंदिर में फैले जानलेवा करेन्ट में बिजली विभाग के दोषियों को बचाया जा रहा है।इस तरह से भाजपा सरकार में हो रही जुल्म ज्यादती जनता त्रस्त है। मऊगंज जिले को लेकर भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है क्योंकि साढ़े चार साल में इस क्षेत्र में उसके विधायक के पास बताने के लिए कुछ भी नही है। लेकिन मऊगंज की जनता सब समझ रही है । श्री बन्ना ने कहा मऊगंज जिले के लिए में हमने जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर पर बड़े आंदोलन किया और 50 हजार जनता के साथ गिरफतारी दी और इतना ही नही 2018 विधानसभा चुनाव के पहले हमने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज जी को मऊगंज तभी आने दिया जायेगा जब वह मऊगंज जिला बनाने की घोषणा करेंगे जिसके बाद उन्होंने विवश होकर मऊगंज जिले की मुख्यमंत्री ने घोषणा किया ।

धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारी
तहसीलदार व एई मऊगंज कुंवर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे जिन्होंने कहा कि 07 दिवस के भीतर आधे से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदल दिए जायेंगे जिसके बाद आधे के सुधार को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक ने कहा आधा क्यो आप यह सीधे बताएं कि इस सरकार में,तकनीकी बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर,और केबल की कोई व्यवस्था नहीं कि जा रही । जिसको लेकर अधिकारी निरुत्तर दिखे वहीं अधिकारियों बिजली के बिलो में त्रुटि की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इसके लिए प्रक्रिया अनुसार वरिस्ठ कार्यालय को त्रुटिपूर्ण बिलो में सुधार के प्रतिवेदन भेजा गया है हमारा प्रयास है जल्द सुधार हो जाएगा । इस दौरान पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह ने कहा है कि यदि बिजली समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो हमारा अगला विशाल आंदोलन कलेक्ट्रेट कार्यालय मऊगंज में होगा।
धरने में रहे शामिल धरने में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी,कांग्रेस नेता केपी सिंह,शेख़मुख़्तार सिद्दीक़ी,संजय तिवारी,बृजवासी पटेल,मानस तिवारी,बसंत मिश्रा,विश्वनाथ मिश्रा,अरविंद सिंह,रवि गुप्ता,मकसूद खान,अन्नू खान,विक्की सिंह, प्रशांत शुक्ला,मुन्ना पेपखार,गौरव गर्ग,लल्लू पाण्डेय,अजीत पाण्डेय,निसार अहमद,विद्याचरण दुवे,अभयराज बंसल,आशीष पाण्डेय पकरा,योगेश सिंह,रोहित पटेल समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में आमजन भी धरने में शामिल रहे।
*बिजली समस्याओं से जुड़े ज्ञापन में रखे गये मुद्दे*
जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुखता से कहा गया है कि बिजली विभाग मऊगंज में लगभग 50 से ज्यादा ट्रांसफर 6 माह से जले हुए है, जो आज तक नही लग पाये, वहीं बिजली केबल की समस्या बहुत ज्यादा है पूरी बिजली जर्जर केवल सड़ गई है, जिससे विधानसभा के लोग बड़ी समस्या से जूझ रहे है। बिजली का बिल अनियमित मनमानी आ रहा है, यहाँ एक महीने में किसानो व आमजनों का बिल 2000-2500 रु० आ रहा है, जो कि किसानों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। बीते दिनों शिव मंदिर देवतालाब में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हजारो लोगों के जान के साथ खिलवाड़ किया गया, इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय। यह कि अघोषित बिजली की कटौती बिना सूचना की जा रही है,जिससे लोगों का भारी समस्याओ से जूझना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं के विषय में पूर्व से भी अवगत कराया जा चुका है,ऐसे में तीन दिवस के अन्दर समस्याओं के निराकरण न होने की स्थिति में युवा कांग्रेस आन्दोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


