उत्तर प्रदेश

UP के इस जिले को मिल गए 2 नए लिंक एक्सप्रेस-वे, एक 20 किमी. और दूसरा 135 किलोमीटर

UP के इस जिले को मिल गए 2 नए लिंक एक्सप्रेस-वे, एक 20 किमी. और दूसरा 135 किलोमीटर

उत्तर प्रदेश – हाल ही में आए एक अपडेट के मुताबिक आपको बता दें कि यूपी के इस जिले को दो नए लिंक एक्सप्रेस-वे की सौगात मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे लगभग 20 किमी का होगा, जबकि झांसी लिंक एक्सप्रेस वे 125-135 किमी के लगभग होगा।
UP : बुंदेलखंड को जल्द ही दो नए लिंक एक्सप्रेस-वे का तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड की जीवन रेखा बन चुके बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को झांसी और चित्रकूट से जोड़े जाने को आवश्यक बताते हुए कहा कि यह दोनों नए लिंक एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के विकास को गति देंगे।  एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं, औद्योगिक कॉरिडोर और डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे और झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बजट की व्यवस्था की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे लगभग 20 किमी का होगा, जबकि झांसी लिंक एक्सप्रेस वे 125-135 किमी के लगभग होगा। उन्होंने दोनों नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भूमि क्रय की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता और परियोजना की समय सीमा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

तेजी से हो रहा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत में, नए उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस प्रदेश के रूप में नई पहचान मिल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button