पूणे

श्री रामपाल बड़पग्गा ने मध्य रेल पुणे मंडल पर नये जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार संभाला

श्री रामपाल बड़पग्गा ने मध्य रेल पुणे मंडल पर नये जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार संभाला

पुणे में आज बुधवार दिनांक 6.12.2023 को  श्री रामपाल बड़पग्गा ने मध्य रेल के पुणे मंडल पर जनसंपर्क अधिकारी का पदभार  संभाला।

इसके पूर्व श्री रामपाल मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क कार्यालय, मुंबई में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे I

श्री रामपाल बड़पग्गा को जनसंपर्क  मुख्यालय कार्यालय में 25 साल का अनुभव है।

श्री रामपाल बड़पग्गा ने 1987 में  एम. ए. पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़  करने के बाद 1990 में मध्य रेल में जॉइन किया। नौकरी के दौरान श्री बड़पग्गा ने मुंबई यूनिवर्सिटी से LL. B.  किया। उसके बाद  मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से एम.ए. (विज्ञापन एवं जनसंपर्क) की, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन किया और 2013 में मद्रास यूनिवर्सिटी से एम.एससी. (भूगोल) किया।

श्री बड़पग्गा ने  अक्तूबर 1990  से  जून 1997 तक मुंबई मंडल में काम किया और जून 1997 से जुलाई 1998 तक उत्तर रेलवे  के अंबाला मंडल में भी काम किया है  और जुलाई 1998 में  मध्य रेल मुंबई में जनसंपर्क  कार्यालय (मुख्यालय) में जॉइन किया और नवंबर 2023 तक काम किया।

उन्हें जुलाई 1998 से दिसंबर 2020 तक में प्रचार निरीक्षक / वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक / मुख्य प्रचार निरीक्षक के रूप में मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क कार्यालय  (मुख्यालय) में काम किया।

 उन्हें एक बार फिर 18.12.2020 से 06.06.2022 तक मुख्य जन संपर्क निरीक्षक के रूप में मध्य रेल के नागपुर मंडल में तबादला किया गया और उन्हें दिनांक 09.06.2022 से 28.11.2023 तक  मुख्य जनसंपर्क कार्यालय  (मुख्यालय) में मुख्य जन संपर्क निरीक्षक  के रूप में दोबारा काम किया।

दिनांक 28.11.2023 को उन्हें जनसंपर्क अधिकारी के पद के लिए ग्रुप बी में पदोन्नत किया गया है और मध्य रेल के पुणे मंडल में  जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button