Uncategorized

खाना खाने वालों पर पीएम मोदी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- मैं योगी जी से बात करूंगा

PM Modi News: शादी में खड़े होकर खाना खाने वालों पर पीएम मोदी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- मैं योगी जी से बात करूंगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल शादी-विवाह में खड़े होकर खाने की परंपरा चल पड़ी है। इसमें खाना बहुत बरबाद होता है। अगर तुम समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाए तो क्या तुम लोग खाना परोसने की जिम्मेदार उठाओगी। इस पर उसने तत्परता से जवाब दिया- हां। तब पीएम ने कहा कि इस मामले में मैं योगी जी से बात करूंगा

रिपोर्ट विशाल समाचार नेटवर्क न्यूज

वाराणसी:  सेवापुरी के बरकी गांव में प्रधानमंत्री ने एक बड़ी समस्या के समाधान की ओर अपने कदम बढ़ाए। उन्होंने शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में बरबाद हो रहे भोजन को बचाने की पहल शुरू की। वो पूरे बरियारपुर स्थित राधा महिला स्वयं सहायता समूह की चंदा देवी से मुखातिब हुए और समूह के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल शादी-विवाह में खड़े होकर खाने की परंपरा चल पड़ी है। इसमें खाना बहुत बरबाद होता है। अगर तुम समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाए तो क्या तुम लोग खाना परोसने की जिम्मेदार उठाओगी। इस पर उसने तत्परता से जवाब दिया- हां।

तब पीएम ने कहा कि इस मामले में मैं योगी जी से बात करूंगा और इस तरह की योजना यहां संचालित करने का सुझाव दूंगा, जिसमें समूह की महिलाएं शादी-विवाह आदि अवसरों पर काम करें। इससे उनकी स्थिति मजबूत होगी तथा भोजन बरबाद नहीं होगा। ऐसे में वो बचा हुआ भोजन अपने घर ले जाकर लोगों को खिलाएंगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हुए थे। वे यहां रविवार और साेमवार को रहे। पीएम मोदी ने वाराणसी में 04015 दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर देश की सेवा में समर्पित किया। ट्रेन निर्धारित दोपहर में 2.42 बजे रवाना हुई। सुखद पल का गवाह बनने को भीड़ उमड़ी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button