Uncategorized

गंभीर सांस रोगियों को जांच के बाद ही मिलेगा इलाज, सीएचसी और पीएचसी दोनो को दिए गए निर्देश,

गंभीर सांस रोगियों को जांच के बाद ही मिलेगा इलाज,

सीएचसी और पीएचसी दोनो को दिए गए निर्देश,

रिपोर्ट ऋषि नाथ – बहराइच
जनपद बहराइच में कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सरकार ने नियम लागू कर दिए हैं। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से धरातल पर अभी तक इस नियम को लागू नहीं कराया जा सका है। हां इतना जरूर है कि रविवार से अस्पताल पहुंचने वाले गंभीर सांस रोगियों की पहले कोरोना जांच होगी, इसके बाद इलाज शुरू किया जाएगा।
कोरोना का अलग वेरिएंट देश के विभिन्न प्रदेशों में फैल रहा है। इतना ही नहीं लखनऊ में भी जांच के दौरान एक मरीज पॉजिटिव आया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए जिले के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भीड भाड़ एकत्रित न करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन अभी यह आदेश जिले के अस्पतालों में लागू नहीं हो पाया है।
जिले के अस्पतालों में लोग बिना मास्क के समूह में पहुंच रहे हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में यदि कोई कोरोना पॉजिटिव आ गया तो अन्य लोग भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। कुछ यही शहर के बाजारों की भी है। लोग भीड़ के बीच बिना मास्क के टहलते दिख रहे हैं। यह जिले के साथ स्वास्थ्य विभाग के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
हालांकि सरकार के एक नियम को अस्पताल प्रशासन ने लागू किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सांस के रोगियों की जांच के बाद ही इलाज शुरू किया जाएगा । उन्होंने बताया कि कुछ सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं, दवाइयां भी हैं। कोई दिक्कत की बात नहीं है।
42 बेड का बन रहा वार्ड
मेडिकल कॉलेज के मैनेजर रिजवान ने बताया कि सरकार के आदेश और कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में 42 बेड का अलग वार्ड बनाया जा रहा है। इसकी तैयारी चल रही है। अभी कोई दिक्कत नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button