रीवा

कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं दी गई है आभार यात्रा की अनुमति

कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं दी गई है आभार यात्रा की अनुमति

 

 विशाल समाचार नेटवर्क टीम रीवा :संयुक्त किसान मोर्चा रीवा के संयोजक श्री शिव सिंह द्वारा 14 जनवरी को रीवा शहर में विवेकानंद पार्क से विभिन्न अस्त्रों, तलवार, वल्लम, लाठी, कुल्हाड़ी, कुदाल, हंसिया-हथौड़ा आदि के साथ आभार यात्रा की अनुमति मांगी गई है। एसडीएम हुजूर सुश्री वैशाली जैन ने बताया है कि संयुक्त किसान मोर्चा को आभार यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। जिले में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। जिसके कारण शहर के सभी प्रमुख मार्गों में भीड़ रहती है। नगर पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा भी आमजनों की सुरक्षा की दृष्टि से आभार यात्रा को अनुमति न देने का प्रतिवेदन दिया है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर संयुक्त किसान मोर्चा को आभार यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button