बहराइच

पीएम मोदी 14 फरवरी को करेंगे महाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण

पीएम मोदी 14 फरवरी को करेंगे महाराजा सुहेलदेव स्मारक का लोकार्पण

रिपोर्ट ऋषि नाथ त्रिवेदी – बहराइच
बहराइच जिले में चित्तौरा झील तट पर करीब 45 करोड़ की लागत से महाराजा सुहेलदेव स्मारक का निर्माण कराया गया है। इसमें महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाई गई है। स्मारक स्थल को संवारने का काम अंतिम चरण में है। इसका लोकार्पण 14 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आकर करेंगे। इसकी तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं।
डीएम मोनिका रानी ने स्मारक स्थल पहुंचकर वहां का जायजा लिया और फरवरी के पहले सप्ताह तक शेष कार्याें काे पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल महाराजा सुहेलदेव स्मारक के निर्माण पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी नजर बनाए हुए हैं।
इतिहास के अनुसार कि 11वीं शताब्दी में विदेशी आक्रांताओं के हमले नेपाल सीमा से सटे इलाकों में तेजी से बढ़ रहे थे। उस समय अवध के बहराइच क्षेत्र में महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांताओं का मुकाबला करते हुए वीरगति प्राप्त की थी। उनकी शौर्यगाथा से पूरे देश के लोगों को परिचित कराने के लिए केंद्र सरकार ने पर्यटन स्थल के रूप में महाराजा सुहेलदेव स्मारक का निर्माण कराया है।

2021 में मोदी ने किया था वर्चुअल शिलान्यास

वर्ष 2021 में 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से चित्तौरा झील तट पर महाराजा सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल हुए थे। झील तट पर पुराने मंदिर के पास एक भव्य मंदिर का भी निर्माण कराया गया है। इसमें संगमरमर की प्रतिमा लगाई गई है। इसके साथ एक सभागार, अतिथि गृह और पक्के घाट का निर्माण हो चुका है।

पयागपुर राज परिवार ने दान दी 84 बीघा जमीन

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल निर्माण के लिए महाराजा सुहेलदेव स्मृति न्यास समिति का गठन किया गया है। समिति का अध्यक्ष डीएम को बनाया गया। स्मारक के लिए पयागपुर राज परिवार के राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह ने 84 बीघा भूमि सरकार को उपलब्ध कराई। समिति में राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह उपाध्यक्ष हैं। श्री सुहेलदेव स्मारक समिति का गठन स्वर्गीय राजा वीरेंद्र विक्रम सिंह ने किया गया था।
जिले में बढ़ेंगे पर्यटक
अधिकारियों का मानना है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु बहराइच आकर महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का भी भ्रमण करेंगे। वे कतर्नियाघाट और नेपाल सीमा तक भी जाएंगे। इससे आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में चल रहीं तैयारियां
महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का लोकार्पण 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया जा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button