एमपीटॉस पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
रीवा विशाल समाचार नेटवर्क टीम: एमपीटॉस पोर्टल पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास नवीन एवं नवीनकरण आवेदन एवं डाटा अपलोड 31 जनवरी तक किये जा सकते हैं। इस संबंध में जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग ने शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों से भी निर्धारित तिथि तक डाटा अपलोड करने तथा विद्यार्थियों से आवेदन कराना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण नहीं होने पर संबंधित संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

