अपर कलेक्टर को मिला खाद्य विभाग का प्रभार
रीवा विशाल समाचार नेटवर्क टीम:कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी को खाद्य विभाग के जिला आपूर्ति नियंत्रक का प्रभार सौंपा है। अपर कलेक्टर खाद्य विभाग के लिए आहरण संवितरण अधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगी। खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रामनिवास सिंह सिकरवार को जवा अनुभाग का एसडीएम बनाये जाने के कारण यह कार्यवाही की गयी है।


