उत्तर प्रदेशधर्म

मोक्ष प्राप्ति का सबसे सुगम साधन हरिनाम :- अनूप महाराज

मोक्ष प्राप्ति का सबसे सुगम साधन हरिनाम : अनूप महाराज

विशाल समाचार टीम हरदोई: जिला हरदोई के ग्राम सियापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस में असलापुर धाम से पधारें सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य अनूप ठाकुर जी महाराज ने कहा कि इस संसार में प्रभु नाम से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं। नाम से लोक-परलोक दोनों सुधर जाते हैं। नाम जपने से गणिका, गीध, अजामिल आदि का उद्धार हुआ!
व्यास अनूप ठाकुर ने कंस वध के विषय पर कहा कि अधर्म का नाश कर धर्म की रक्षा करने के लिए ही भगवान इस धरती पर अवतरित हुए। उन्होंने अपने मामा कंस का वध करके बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया। कंस मन का प्रतीक है, आज भी वह प्रत्येक मानव को बुराईयों की ओर ले जा रहा है।

 

इसका प्रमाण है, हमारा वर्तमान समाज, आज समाज में बढ़ता हुआ पाप और भ्रष्टाचार मानव मन की देन है प्रत्येक मानव अपने स्वार्थ की पूर्ति करना चाहता है फिर वो मार्ग पाप का ही क्यों न हो अनूप महाराज ने कहा कि मन शिक्षा से नहीं बल्कि दीक्षा से नियंत्रित होता है। मनुष्य की मन, बुद्घि और सोच के अनुसार धर्म की अनेक परिभाषाएं है, इसलिए आवश्यकता है श्रीकृष्ण जैसे गुरु की शरण में जाने की वहीं इस मथुरा रुपी देह में ईश्वर का प्रगटीकरण करते है और तभी मन रूपी कंस की समाप्ति होगी! प्रत्येक व्यक्ति गर्भ में भगवान से वादा करके आता है कि भूतल पर आपका जाकर भजन करूंगा लेकिन पृथ्वी पर आते हीं भूल जाता है इसलिए हमें अधिक से अधिक प्रभु का नाम जपना चाहिए!इस मौके पर परिक्षित रामसागर यादव सपत्नीक, सोहित पांडे, राजू पांडे, हरिकृष्ण पांडे, बाबूराम यादव, छंगा यादव, राज गंगवार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें मौजूद रहें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button