लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा – चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू
आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर
विशाल समाचार संवाददाता रीवा : निर्वाचन आयोग द्वारा रीवा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। रीवा में 26 अप्रैल को मतदान एवं 4 जून को मतगणना की जायेगी। चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने के साथ ही पूरे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया है कि निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने तक चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी। इस अवधि में नये कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण नहीं होंगे। पूर्व से स्वीकृत और जारी निर्माण कार



