रीवा

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 10 मास्टर ट्रेनर तैनात

विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 10 मास्टर ट्रेनर तैनात

 

विशाल समाचार संवाददाता रीवा:. लोकसभा चुनाव में मतदान दलों, मतगणना दलों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य कार्यों का प्रशिक्षण देने के लिए विधानसभावार मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 10 मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में प्रशिक्षण देने के लिए डॉ मनीष प्रताप सिंह, डॉ बृजभान यादव, डॉ दीपेन्दु तिवारी, डॉ संजय कुमार, डॉ रणधीर सिंह तथा डॉ दिनेश कुमार यादव को तैनात किया गया है। इसी विधानसभा क्षेत्र में डॉ अरूणेश प्रताप सिंह, डॉ श्रवण कुमार मौर्य, डॉ रमाकांत पाण्डेय तथा श्री पुष्पराज सिंह को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैनात किया गया है। कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रशिक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button