सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में 10 मास्टर ट्रेनर तैनात
रिपोर्ट आलोक कुमार तिवारी रीवा : लोकसभा चुनाव में मतदान दलों, मतगणना दलों तथा निर्वाचन से जुड़े अन्य कार्यों का प्रशिक्षण देने के लिए विधानसभावार मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में 10 मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में प्रशिक्षण देने के लिए डॉ विवेक वर्मा, डॉ रावेन्द्र कुमार साहू, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ उपेन्द्र पाण्डेय, डॉ आरएन तिवारी तथा डॉ लोकनारायण मिश्रा को तैनात किया गया है। सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में ही डॉ रवीन्द्र तिवारी, डॉ आरके धुर्वे, श्री नवीन श्रीवास्तव तथा श्री देवमणि त्रिपाठी को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैनात किया गया है। कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रशिक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।


