
निर्वाचन– 2024 के मद्देनजर विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारी एवं कर्मियों एवं मतदान में प्रतिनियुक्त कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु चयनित स्थल डीएभी परिसर, डुमरा का मुआयना किया गया
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी:जिला निर्वाचन पदाधिकारी– सह– जिलाधिकारी सीतामढ़ी,रिची पांडेय के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन– 2024 के मद्देनजर विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारी एवं कर्मियों एवं मतदान में प्रतिनियुक्त कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु चयनित स्थल डीएभी परिसर, डुमरा का मुआयना किया गया।मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अजय कुमार,सदर एसडीओ संजीव कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० बिपिन कुमार डी पी आर ओ कमल सिंह, मास्टर ट्रेनर श्री एस एन झा भी उपस्थित थे।
*प्रशिक्षण कक्ष, सभागार ,पोस्टल बैलट से मतदान हेतु स्थल चयन ,पार्किंग ,पी डब्लू डी मतदान कर्मियो के लिए की जाने वाली व्यस्था,फैसिलेशन सेंटर,आदि पर प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के साथ विचार विमर्श कर व्यवस्थित प्रशिक्षण हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में प्रशिक्षण की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः पूरी निष्ठा के साथ मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण कराना सुनिश्चित करें।साथ ही मतदानकर्मियों के लाए जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं उसे सुनिश्चित कर लें। कार्मिक कोषांग एवं प्रशिक्षण कोषांग समन्वय के साथ कार्य करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिसर की स्वच्छता हर हाल में बनाए रखने हेतु सख्त हिदायत दी और निर्देश दिया कि परिसर में या कहीं भी पान गुटखा खाकर परिसर को गंदा करने पर जुर्माना की राशि वसूल की जाएगी।उक्त प्रशिक्षण केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी,प्रथम/द्वितीय/ तृतीय मतदान अधिकारियों,माइक्रो ऑब्जर्वर,मतगणना कर्मियो का प्रशिक्षण कार्य किया जाएगा।


