सीतामढ़ी

सीएम डैशबोर्ड , सीपी ग्राम,जिलाधिकारी का जनता दरबार तथा लंबित न्यायालय से संबंधित लंबित CWJC,MJC इत्यादि से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की

 

सीएम डैशबोर्ड , सीपी ग्राम,जिलाधिकारी का जनता दरबार तथा लंबित न्यायालय से संबंधित लंबित CWJC,MJC इत्यादि से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की

 

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी: जिलाधिकारी रिची पांडेय के द्वारा विमर्श सभा कक्ष में सीएम डैशबोर्ड , सीपी ग्राम,जिलाधिकारी का जनता दरबार तथा लंबित न्यायालय से संबंधित लंबित CWJC,MJC इत्यादि से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सीएम डैशबोर्ड ,जनता दरबार एवं न्यायालय से जुड़े सभी लंबी मामलों इत्यादि के निष्पादन की दिशा में तीव्र गति से कार्य करना सुनिश्चित करें। मामले के निष्पादन में कोताही पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उन्होंने बारी– बारी से सभी विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने मुख्यालय में ही अपना आवासन रखेंगे। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी यथा:– सभी बी डी ओ,सी ओ ,सीडीपीओ तथा अन्य पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय में ही रहेंगे। जांच के उपरांत यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो संबंधित पदाधिकारी पर अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझें तदनुसार उक्त आलोक में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button