इटावा

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्भीक , भयमुक्त सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तहसील जसवंतनगर एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में मतदान स्थलों/बूथों का निरीक्षण किया

 

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्भीक , भयमुक्त सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तहसील जसवंतनगर एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में मतदान स्थलों/बूथों का निरीक्षण किया

 

 

विशाल समाचार संवाददाता इटावा:  जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्भीक , भयमुक्त सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तहसील जसवंतनगर एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में मतदान स्थलों/बूथों का निरीक्षण किया गया ।

 

तहसील जसवंतनगर क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरसैना विकास खण्ड जसवंतनगर,पर जाकर बूथों का जायजा लिया गया । उन्होंने बूथों पर उपस्थित ग्राम प्रधान एवं जनमानस से वोट देने की अपील की गयी और सभी से आग्रह किया गया कि अपने मत का प्रयोग करें सभी को वोट देने का अधिकार है किसी भी महिलाओं को वोट देने से रोका नहीं जाएगा उन्हें भी अपने मत देने का अधिकार है, उनका वोट अवश्य डलवाया जाये साथ ही महोदय द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और मतदान केन्द्र पर बिजली, पानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को देखा गया एवं संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये कि मतदान केन्द्र पर आने-वाले किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या न आये और निर्भीक होकर सभी मतदान करें ।

 

उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों को निष्पक्ष ,निर्भीक एवं भय मुक्त होकर मतदान किए जाने हेतु जागरूक किया । उन्होंने कहा कि कोई भी हिस्ट्रीशीटर या अन्य अपराधी आपको परेशान करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ,क्षेत्राधिकारी , तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button