रीवा

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 28307 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 28307 क्विंटल गेंहू की खरीद

आलोक कुमार तिवारी संवाददाता रीवा . जिले में निर्धारित 104 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 19 अप्रैल तक 427 किसानों से 28307 क्विंटल गेंहू की खरीद की गयी है। इसके लिए किसानों को 6 करोड़ 79 लाख 38 हजार रूपये की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 1574 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं। खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button