रीवा

अधिकारियों ने ड्यूटी के साथ मतदान का कर्तव्य निभाया

अधिकारियों ने ड्यूटी के साथ मतदान का कर्तव्य निभाया

 

रीवा विशाल समाचार: लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए आज 26 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ। जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं जिला अधिकारियों ने निर्वाचन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय निकालकर मतदान का कर्तव्य निभाकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आईजी कार्यालय एवं शहर के अन्य मतदान केन्द्रों में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले, एसडीएम गुढ़ अनुराग तिवारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल बृजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला, सहायक संचालक जनसंपर्क उमेश तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी शिवप्रसन्न शुक्ला, जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर आशीष दुबे ने भी मतदान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button