रीवा

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला मऊगंज का अधिवेशन शगुन मैरिज गार्डन में संपन्न हरिशंकर पांडे बने पुनः जिला अध्यक्ष

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला मऊगंज का अधिवेशन शगुन मैरिज गार्डन में संपन्न हरिशंकर पांडे बने पुनः जिला अध्यक्ष

 

 

विशाल समाचार हनुमना रीवा : – मऊगंज जिले का भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत मध्य प्रदेश का जिला अधिवेशन महेश चौधरी क्षेत्र संगठन मंत्री, गजराज सिंह प्रांताध्यक्ष, भरत पटेल प्रांत संगठन मंत्री, रमेश पांडे सभाध्यक्ष, रामाधार द्विवेदी जिला संघचालक आर एस एस , रमेश सिंह संभागीय अध्यक्ष, मऊगंज जिले के सभी तहसीलों के अध्यक्ष मंत्री और उनके कार्यकारिणी के पदाधिकारी भारती किसान संघ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं गणमान्य नागरिकों पत्रकारों की उपस्थिति में शगुन मैरिज गार्डन मऊगंज में जिला अधिवेशन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान बलराम भारत माता एवं दंतोपंत ठेंगड़ी संस्थापक भारतीय किसान संघ के चित्र के माल्यार्पण धूप दीप एवं पूजा कर किया गया तत्पश्चात आए हुए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का तिलक बंदन कर माल्यार्पण किया गया स्वागत कार्यक्रम के बाद जिला इकाई मऊगंज के कार्यकारिणी का समय 3 वर्ष बीत जाने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम संपन्न किया गया है जिसमें सर्वसम्मति से हरिशंकर पांडे को दोबारा मऊगंज का जिला अध्यक्ष बनाया गया उनके नाम का प्रस्ताव तहसील अध्यक्ष मऊगंज विभूतिभूषण सिंह ने रखा जिसका तहसील नईगढ़ी अध्यक्ष राम सिपाही लाल पटेल एवं तहसील अध्यक्ष हनुमना रामकृष्ण मिश्रा ने समर्थन किया जिसका सभी वहां मौजूद लोगों ने ध्वनि मत से समर्थन किया वही पुष्पराज सिंह को जिला मंत्री बनाया गया निर्वाचन प्रक्रिया होने के बाद गजराज सिंह प्रांताध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष मऊगंज एवं मंत्री के नाम की घोषणा किए भारतीय किसान संघ जिला इकाई मऊगंज की नई कार्यकारिणी का समय 3 वर्ष का रहेगा जिसमें 2024 से 2027 तक के नई कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार किया गया जिसमें हरिशंकर पांडे नाउन कला मोरहना मऊगंज जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह अकौरी जिला मंत्री आनंद मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी , जमुना सिंह सरदमन जनजातिय श्रीमती रामवती सिंह सरदमन महिला संयोजिका विशेश्वर प्रसाद मिश्रा बघेला जैविक प्रमुख चंद्रमौल मिश्रा खैरा दुग्धडेरी एवं कोषाध्यक्ष विक्रम बहादुर सिंह शाहपुर सिंचाई एवं जल संरक्षण यज्ञ नारायण सिंह हटवा पतुल खी सहमंत्री उर्जा सुरेंद्र त्रिपाठी अमीरती शिल्पकार रण बहादुर सिंह करही उपाध्यक्ष युवा रोजगार संतोष पटेल बरोहा सहकारिता एवं वन अर्जुन यादव करह बीज अरुण कुमार शुक्ला शुकुलगवा उद्यानकी वन मुद्रिका प्रसाद मिश्र मिश्रगमां उपाध्यक्ष दशरथ सिंह रतनगमां पशुपालन समय लाल कोल गोवंश राममिलन प्रजापती शिवराजपुर सह मंत्री एवं राजस्व राम निहोर पटेल कृषि त्रिवेणी प्रसाद पांडे बैंक बीमा का दायित्व सौपा गया जिला कार्यकारिणी मऊगंज की घोषणा होने के बाद नई कार्यकारिणी के सभी लोगों को मंच पर बुलाकर तिलक बंदन माल्यार्पण कर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला संघ चालक एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम का समापन एक विशाल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट जाकर किसानो की विभिन्न समस्याओं का मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम का ज्ञापन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों एवं सैकड़ो किसानों के साथ जिला अध्यक्ष हरिशंकर पांडे के नेतृत्व में वहां मौजूद अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को ज्ञापन सौंपा गया कार्यक्रम का संचालन अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने किया वही कार्यक्रम में विशेष सहयोग यज्ञ नारायण सिंह मुन्नू भैया सहमंत्री का रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button