Uncategorized

पूर्णिया के एसपी का रौद्र अवतार, एक साथ 75 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर लगा दी रोक

पूर्णिया के एसपी का रौद्र अवतार, एक साथ 75 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर लगा दी रोक

पूर्णिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। उन्होंने एक साथ 75 पुलिस ऑफिसर के वेतन पर रोक लगा दी है। उन्होंने इन सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी सुधार नहीं होता है तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन पुलिस अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक आगबबूला हो गए।

विशाल समाचार नेटवर्क पूर्णिया : जिले में दर्ज होने वाले मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतना जिले के 75 पुलिस पदाधिकारियों को भारी पड़ा है। मामले के निष्पादन में बरती जा रही शिथिलता को देखते हुए एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने एक साथ 75 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। एसपी के आदेश के बाद इन सभी पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है।

वेतन रोकने के बाद भी सुधार नहीं तो होगा कड़ा एक्शन

एसपी ने वेतन रोकने का आदेश देते हुए यह भी कहा है कि इसके बाद भी अगर इन पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाया जाता है तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निलंबित भी किया जा सकता है।

 

सबसे अधिक मरंगा थाना के 8 पुलिस अधिकारी

एसपी ने जिन पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है, उसमें सबसे अधिक मंरगा थाना के आठ पुलिस पदाधिकारी, बड़हरा कोठी एवं टीकापट्टी तथा भवानीपुर के सात- सात पुलिस पदाधिकारी, मुफ्फसिल एवं अमौर थाना के छह- छह पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

उनके अलावा केनगर थाना के चार, कसबा थाना के तीन, सदर थाना के तीन, सहायक खजांची थाना के चार, रूपौली थाने के तीन, रौटा थाने के चार पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गयी है। चंपानगर एवं श्रीनगर थाना के दो- दो पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर भी रोक लगाई गयी है। इन अनुसंधानकर्ताओं के पास कई मामले लंबे समय से लंबित है तथा निष्पादन के बाद भी इन सभी अनुसंधान कर्ता द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित नहीं किया गया है।

 

क्या थी पुलिसवालों की गलती

एसपी ने जिन 75 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई है उनके द्वारा 125 मामलों की जांच पूरी होने के बाद भी मामलों में न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित नहीं किया गया है। इस तरह की लापरवाही को एसपी ने गंभीर अपराध मानते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया है।

इसमें सबसे अधिक आरोप पत्र बड़हरा कोठी के सहायक अवर निरीक्षक इस्लामुद्दीन के पास हैं। उनके पास पांच मामले ऐसे हैं जिनकी जांच पूरी होने के बाद भी आरोप पत्र समर्पित नहीं किया गया है। इनमें बीकोठी थाना कांड संख्या 36/2024, 37/2024, 61/2024, 98/2024 शामिल है। इसी तरह टीकापट्टी थाना के सहायक अवर निरीक्षक जय प्रकाश यादव द्वारा तीन मामलों की जांच पूरी होने के बाद भी आरोप पत्र नहीं सौंपा गया है। उनके पास टीकापट्टी थाना कांड संख्या 28 /2024, 51/2024, एवं 53/2024 लंबित है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button