
नेबर हुड कैफे सोशल के 10 साल पूरे
विशाल समाचार नेटवर्क पुणे: भारत का पसंदीदा नेबरहुड कैफे,सोशल ने 10 साल पूरे कर लिए हैं. सोशल का विस्तार 9 शहरों में 54 स्थानों तक हो चुका है.इस महत्वपूर्ण पड़ाव का जश्न मनाते हुए, 16 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक सोशल के कुछ सर्वाधिक पसंदीदा खाद्य पदार्थ के द ओ जी मेन्यू उपलब्ध रहेगा. कला प्रदर्शनियों से लेकर ट्रिब्युट पार्टियों तक, ब्रांड द्वारा विविध उपक्रम का आयोजन किया गया है. सोशल की शुरुआत बैंगलोर के एमजी रोड के चर्च स्ट्रीट यहाँ पर 2014 में हुई।इसके बाद दिल्ली के हाऊज खास और मुंबई के कुलाबा में इसकी शुरुआत हुई. इसके बाद इसका विस्तार मुंबई, दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु के साथ पुणे, इंदौर, हैदराबाद, कोलकाता, चंडीगढ़ और देहरादून तक हुआ.


