Uncategorized

डॉक्टर अरुण शाह फाउंडेशन एवं पूर्व संगठन वेटरन इंडिया द्वारा ग्रामीण इलाकों में जरूरतमन्दो को निशुल्क मास्क व साबुन बितरण

विशाल समाचार टीम बिहार

बिहार/मुजफ्फरपुर:डॉक्टर अरुण शाह फाउंडेशन सह पूर्व सैनिक संगठन वेटरन इंडिया द्वारा अपने संकल्प ग्रामीण इलाकों में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमन्दो के बीच पहुंच कर निशुल्क मास्क व साबुन बांटने का अभियान लगातार जारी है, तथा उन्हें कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी की जा रही है। इस अभियान के नौवें चरण में जिला से काफी दूर हथौड़ी थाना अंतर्गत सहिला रामपुर पंचायत के सिमरी गांव में निहायत जरूरतमंद लगभग 250 लोगों के बीच निशुल्क मास्क व साबुन का वितरण किया गया। साथ साथ वहां के सभी लोगों के बीच कोरोना के प्रति सावधानी बरतने के संदेश भी दिए गए जिसके तहत एक हैंड बिल भी लोगों को दिया गया। साथ में कोरोना वैक्सीन के प्रति भी जागरूकता संदेश दिया गया। ताकि लोग स्वतः वैक्सीन के लिए आगे आकर अपनी कोरोना लड़ाई के प्रति दृढ़ता दिखाएं। उम्मीदतः जल्द ही यहां 18 वर्ष से ज़्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए एक वैक्सीन शिविर भी आयोजित किया जाएगा। अथवा सरकार द्वारा आयोजित टीकाकरन टिका ले कर खुद को सुरक्षित करने की सलाह दी गई। आज के कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में वेटरन इंडिया जिला अध्यक्ष कुमार मदन के साथ साथ सुरेश माझी, उषा कुमारी, राम प्रताप सहनी, किरण देवी वगैरह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button