पूणेअवार्ड

बाबा कल्याणी यूएसआईबीसी ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने

बाबा कल्याणी यूएसआईबीसी ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने

 

पुणे,: यू.एस. चैंबर ऑफ कॉमर्स की यू.एस.-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यू.एस.आई.बी.सी.) इंडिया आइडियाज समिट और 49वीं वार्षिक आम बैठक में, भारत फोर्ज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बाबासाहेब ‘बाबा’ एन. कल्याणी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। हर साल, यू.एस.आई.बी.सी. यू.एस. और भारत के उन बिजनेस चैंपियन को सम्मानित करता है, जो द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने और यू.एस.-भारत कमर्शियल कॉरिडोर में विकास को गति देने में अपनी ओर से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

 

यू.एस.आई.बी.सी. के प्रेसिडेंट राजदूत (सेवानिवृत्त) अतुल केशप ने कहा, ‘बाबा कल्याणी की प्रतिष्ठा एक असाधारण ग्लोबल बिजनेस लीडर के तौर पर है। वे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखते हैं। पद्म भूषण बाबा कल्याणी एक भारतीय उद्यमी की शक्ति और गतिशीलता का उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने जीवन के कार्य को भारत को उन्नत विनिर्माण के लिए वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी केंद्र में बदलने के लिए समर्पित कर दिया है। आज भारत फोर्ज ग्लोबल ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल सेक्टर में एक स्थापित नाम है, बाबा का कुशल नेतृत्व और टैक्नोलॉजी आधारित इनोवेशन के लिए जुनून कंपनी को भारत के सबसे बड़े रक्षा निर्माताओं में से एक के रूप में तेजी से आगे बढ़ा रहा है। इसी आधार पर भारत की शुद्ध रक्षा निर्यातक बनने की आकांक्षा को भी तेजी से आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है। बाबा एन कल्याणी को अपना 2024 ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड प्रदान करने पर यू.एस.आई.बी.सी. खुद को सम्मानित महसूस कर रही है।’

 

अपने स्वीकृति भाषण में, बाबा कल्याणी ने इस मान्यता के लिए आभार व्यक्त किया और कहा, ‘‘इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करते हुए मैं आज अभिभूत हूं और इसे बहुत महत्व देता हूं। सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मजबूत ग्लोबल रिश्ते हैं और हम भारत फोर्ज में दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और बढ़ी हुई व्यावसायिक भागीदारी में योगदान देने पर गर्व करते हैं। जैसे-जैसे भारत अपनी विशाल आर्थिक क्षमता के पैमाने पर खरा उतरता है, भारत फोर्ज एआई, इंडस्ट्री 5.0 और रक्षा संबंधी एडवांस्ड टैक्नोलॉजी और प्रॉडक्ट्स के साथ नए और अनूठे इनोवेशन के सिलसिले को जारी रखेगा। दशकों से, यूएसआईबीसी न केवल व्यापार में भारत फोर्ज का भरोसेमंद भागीदार रहा है, बल्कि मुक्त उद्यम, निष्पक्ष व्यापार, अवसरों को अनलॉक करने और हमारे देशों के आर्थिक संबंधों में चुनौतियों को हल करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी साझा करता है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button