सीतामढ़ी

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया गया

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

निरीक्षण के क्रम में एच आर एम एस की प्रक्रिया द्वारा विपत्र पास करने की जांच की गई ,साथ ही ऑनलाइन विपत्रो की वर्तमान स्थिति की जांच की गई। उन्होंने कोषागार पदाधिकारी और सहायक कोषागार पदाधिकारी को वित्तीय नियमावली बिहार कोषागार संहिता एवं वित्त विभाग के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए विपत्रो को पारित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कोषागार ब्रज गृह का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कोषागार कार्यालय की साफ सफाई, अभिलेखों के रखरखाव के साथ सभी महत्वपूर्ण पंजियो का भी निरीक्षण किया गया। मासिक व्यय विवरण के अभिलेखों के संधारण की स्थिति के साथ ही वेतन निकासी की प्रक्रिया की जानकारी ली गई।

 

उनके द्वारा कार्यालय कर्मियों की कार्यों की समीक्षा भी की गयी। उन्होंने कार्यालय संचिका उपस्थिति पंजी, आगत पंजी, निर्गत पंजी की जांच भी किया।सभी पंजी अपडेट पाया गया निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में वरीय कोषागर पदाधिकारी , सहायक कोषागार पदाधिकारी एवं सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित पाये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button