लखनऊ

श्री ए.के. शर्मा ने अलीगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान में तेज़ी लाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भरा जोश 

श्री ए.के. शर्मा ने अलीगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान में तेज़ी लाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भरा जोश 

 

श्री ए.के. शर्मा जी के प्रयासों से भाजपा के सदस्यता अभियान को मिली संजीवनी

 

 

विशाल समाचार संवाददाता लखनऊ/अलीगढ़

 

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने अपने दो दिवसीय अलीगढ़ प्रवास के दौरान मंगलवार को शाम अलीगढ़ पहुंचने पर समर्थकों, शुभेच्छुओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का जोरदार स्वागत किया। अलीगढ़ के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के पश्चात सर्किट हाउस में ही बुधवार को प्रातः काल क्षेत्र के सांसदों, विधायकगण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने महानगर मंडल अध्यक्ष श्री पवन लवानिया जी के आवास गए और वहां उपस्थित लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। मंत्री जी नौरंगाबाद के विष्णुपुरी मंडल टीकाराम कॉलोनी के बूथ नंबर 188 में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया और उपस्थित जनसमूह को भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में सदस्यता अभियान में और तेजी लाने के लिए जोश भरा। मंत्री श्री शर्मा जी के प्रयासों से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के साथ बृज क्षेत्र में भी भाजपा के सदस्यता अभियान में और गति आई है और भाजपा के सदस्यता अभियान को पूर्णतः संजीवनी मिल गई है। श्री शर्मा जी के प्रयासों से इस क्षेत्र के लोगों में भी भाजपा की नीतियों, विचारधारा और कार्यशैली के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोग बढ़ चढ़कर भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।

 

श्री ए.के. शर्मा ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का पहले चरण का विशेष सदस्यता अभियान 25 सितंबर तक चलना था। आज विशेष सक्रियता की आवश्यकता है, सक्रिय होकर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाए। इसके बाद अभियान का दूसरा चरण चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पार्टी का निर्माण किया था। हमारे कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा देश को समृद्ध बना रही है। लोग भाजपा द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रयासों के कारण देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो रहा है। देश हमारा विकसित राष्ट्र बने, इसके लिए सभी मिलकर बीजेपी को मजबूत करें। भाजपा मजबूत होगी,तो मोदी जी- योगी जी के हाथ मज़बूत होंगें। पार्टी के मजबूत होने से देश मजबूती के साथ सभी समस्याओं का सामना करने में सक्षम बनेगा। देश हमारा सुरक्षित हाथों में बना रहे, इसलिए आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के सदस्य बनें।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरते हुए और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। हर गरीब और जरूरतमंद की सेवा करें यही पार्टी की सच्ची सेवा होगी। भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण का कुछ ही दिन शेष बचे हैं लेकिन अभी इस दिशा में और प्रयास करने की जरूरत है, जिससे अधिक से अधिक लोग भाजपा का सदस्य बन सकें।

 

श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सभी लोग मिलकर भाजपा को और सशक्त बनाएं, सभी सक्रिय होकर स्वयं सदस्य बने और दूसरों को भी बनाएं। उन्होंने क्षेत्र में घूमकर दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया। कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक लोगों ने खुशी-खुशी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने का बहुत ही आसान तरीका है, भाजपा सदस्य बनने के लिए पार्टी द्वारा जारी 8800002024 नं0 पर मिस्ड काल करें या रेफरल लिंक https://nm-4.com/bjpmem/VASZWQ को फॉलो करें या रेफरल कोड- 8929127971 को भरकर या VASZWQ कोड़ के माध्यम से अथवा QR कोड़ को स्कैन करके भाजपा की सदस्यता हासिल की जा सकती है।

 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थको ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मंत्री जी के आह्वान पर अधिक से अधिक लोगों ने खुशी-खुशी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button