लखनऊउत्तर प्रदेशदिल्ली

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने की ओर उत्तर प्रदेश, विकसित भारत-2047 के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा : मंत्री श्री ए.के. शर्मा 

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने की ओर उत्तर प्रदेश, विकसित भारत-2047 के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा : मंत्री श्री ए.के. शर्मा 

 

भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने किया UPNEDA की प्रदर्शनी का उद्घाटन

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:लखनऊ/नई दिल्ली, 

 

उत्तर प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों और अभिनव प्रयासों के दम पर देश में नई पहचान बना रहा है। इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज नई दिल्ली में आयोजित Bharat Renewable Energy Summit & Expo-2026 में सहभागिता की। उन्होंने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की नोडल एजेंसी उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में सौर ऊर्जा, बायो एनर्जी और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

 

मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी विजन और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते हुए देश में अपनी अग्रणी स्थिति स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के लाखों परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने के साथ ही बिजली बिल में राहत मिल रही है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा के साथ-साथ कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ऊर्जा उत्पादन के नए अवसर सृजित होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करते हुए स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था विकसित करना है।

 

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो जैसे आयोजन प्रदेश की उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश एवं तकनीकी सहयोग की संभावनाओं को विस्तार देने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। उत्तर प्रदेश अपनी नीतियों, जनभागीदारी और नवाचार के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश की निरंतर प्रगति विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button