रीवा

उप मुख्यमंत्री ने किया प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने किया प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण

विशाल समाचार संवाददाता रीवा 

रीवा  उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। इस आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्ष में जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को प्रसव के पूर्व ठहरने, जाँच और देखभाल की सुविधा मिल रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसव का समय नजदीक आने पर कई बार महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रसव का समय नजदीक आने पर गर्भवती महिलाएं प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में रहेंगी। उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर तत्काल लेबर रूम ले जाकर प्रसव कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में भर्ती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की शुभकामना देते हुए फलों की टोकरी भेंट की। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ एमएल गुप्ता, अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button