राजनीतिउत्तर प्रदेश

नायक नहीं खलनायक है, कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया, विनेश फोगाट पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह

नायक नहीं खलनायक है, कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया, विनेश फोगाट पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह

भाजपा के पूर्व सांसद और बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवान विनेश फोगाट पर एक बार फिर हमला किया है। बृजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा की जुलाना सीट विनेश की जीत को भी बेइमानी करार दिया।

भाजपा के पूर्व सांसद और बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवान विनेश फोगाट पर एक बार फिर हमला किया है। बृजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा की जुलाना सीट विनेश की जीत को भी बेइमानी करार दिया। बृजभूषण सिंह ने बिना विनेश फोगाट का नाम लिए कहा कि जीतने वाले नायक नहीं पहलवान खलनायक हैं। वह तो जीत ही जाएंगी, वह बेइमानी करके ही जीतती रही हैं। यहां भी ऐसे ही जीतने की कोशिश करती हैं। वह तो जीत गई, लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया। हम तो हरियाणा की जनता को बहुत धन्यवाद देते हैं। जिस तरह से किसान और पहलवान आंदोलन के नाम पर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की गई, उससे साफ हो गया कि ये नायक नहीं खलनायक नहीं हैं।

 

विनेश फोगाट समेत कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर के लिए लंबे समय तक दिल्ली में पहलवानों का आंदोलन भी चला था। उस समय बृजभूषण शरण सिंह भारतीय पहलवान संघ के अध्यक्ष भी थे। बृजभूषण ने कहा कि मेरा नाम लेकर वह जीत गई तो अच्छी बात है। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि कोई उसके नाम पर जीत रहा है। लेकिन कांग्रेस का क्या हुआ। उसका का सत्यनाथ हो गया। वह जहां भी कदम रखती हैं उसका सत्यानाश हो जाता है। वह कांग्रेस में गई और कांग्रेस का सत्यानाश हो गया। अब कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा। अब राहुल गांधी क्या करेंगे। प्रियंका गांधी क्या कहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button