खेलसीतामढ़ी

खेल जीवन का अभिन्न अंग है।विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक,मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है।इससे प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होता है

खेल जीवन का अभिन्न अंग है।विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक,मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है।इससे प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होता है

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

खेल जीवन का अभिन्न अंग है।विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक,मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है।इससे प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होता है।

उक्त बात जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने राज्य स्तरीय अंडर– 17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर कहीं।उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम के साथ काम करने, उत्तम मानकों की प्राप्ति करने और दूसरों के साथ सहयोग करने की क्षमता विकसित करता है। खेल से हमें नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्राप्त होती है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने इस मौके पर कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।इसलिए सभी प्रतिभागी बेहतर खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें ताकि राष्ट्र स्तर पर कामयाबी मिल सके। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ एक दूसरे को समझने का अच्छा अवसर प्रदान करता है।

इसके पूर्व राज्य स्तरीय अंडर 17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर सम्हारता तथा उपस्थित वरीय पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

 

 

राज्य के सभी जिलों एवं एकलव्य क्लब सीतामढ़ी की टीम के साथ कुल 39 टीमों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर ही सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई।वही कमला बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं के द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई।साथ ही कमला बालिका उच्च विद्यालय के बालिकाओं के द्वारा ही गणेश वंदना, झिझिया एवं जट-जटीन लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम में मंच संचालन स्पोर्ट्स प्रमोटर श्री श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग,जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ कबड्डी संघ के सचिव पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button