
सीतामढ़ी के परसौनी में श्रम संसाधन विभाग ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष धावा दल का गठन किया। इस अभियान में विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों पर छापेमारी की गई
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
सीतामढ़ी के परसौनी में श्रम संसाधन विभाग ने बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष धावा दल का गठन किया। इस अभियान में विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों पर छापेमारी की गई, जिससे छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
परसौनी: डीएम के नर्दिेश पर श्रम संसाधन विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय में बाल श्रम उन्मूलन के उद्देश्य से विशेष धावा दल ने सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभन्नि व्यावसायिक प्रतष्ठिानों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। जहां से कुल छह बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। विभाग की धावा दल और स्थानीय थाना की पुलिस टीम के संयुक्त रूप से जांच की गई। मुक्त कराकर उनके पुनर्वास की दिशा में पहल की गई। टीम में शामिल पदाधिकारी ने प्रतष्ठिान मालिकों को बाल श्रम कानूनों के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी दी और कहा कि भवष्यि में ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रम अधीक्षक रमाकांत, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया विमुक्त किए गए बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां उनके पुनर्वास की प्रक्रिया आरंभ की गई है। वहीं बाल अधिनियम का उल्लघंन करने के मामले में थाना में रामवृक्ष साहू कंपनी के मालिक जय शंकर प्रसाद, मो. सुहैल,रव्द्रिर ठाकुर, रियाजुद्दीन पर एफआईआर की गई है। धावा दल में परसौनी पुलिस टीम के साथ-साथ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम, पंकज कुमार, पारिजात परिमल औश्र अदिति संस्था के प्रतिनिधि मनोज कुमार आदि शामिल थे।



