देश

जस्टडायल के अनुसार भारत में ब्यूटी सर्विसेज़ की मांग में हुई 153 फीसदी की बढ़ोतरी

जस्टडायल के अनुसार भारत में ब्यूटी सर्विसेज़ की मांग में हुई 153 फीसदी की बढ़ोतरी

महानगरों में ब्यूटी सर्विसेज़ की मांग में हुई 192 फीसदी बढ़ोतरी

– हेयर स्पा की मांग में 219 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई

गर्मियों से सर्दियों के बीच ब्यूटी सर्विस की सर्च में 42 फीसदी बढ़ोतरी हुई

– ‘पेडीक्योर के लिए ब्यूटी पार्लर’ की मांग में 64 फीसदी बढ़ोतरी हुई

राष्ट्रीय: भारत के नंबर 1 लोकल सर्च इंजन, जस्टडायल के अनुसार पिछले साल की तुलना में 2024 में ब्यूटी सर्विसेज़ की मांग में ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इस विश्लेषण के तहत 2023 और 2024 की सर्दियों (नवम्बर से जनवरी) तथा गर्मियों के रूझानों के बीच तुलना की गई है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की समान अवधि से तुलना करें तो देश भर में 2024 की सर्दियों में ब्यूटी सर्विसेज़ की सर्च में 153 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर महानगरों में 192 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में 2024 के दौरान दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई और चेन्नई में ब्यूटी सर्विसेज़ की सर्च तीन गुना हो गई है। कोलकाता और पुणे में सर्च 2.5 गुना हो गई है, जबकि अहमदाबाद में दोगुना हुई है।

पिछले साल की तुलना में गैर-महानगरों में भी मांग में 131 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चण्डीगढ़ में सर्च अब तीन गुना हो गई है, वहीं जयपुर में सर्च 2.5 गुना हो गई है। इसी तरह इंदौर में सर्च 2 गुना हो गई है।

विशेष श्रेणियों की बात करें तो हेयर स्पा इस सूची में सबसे आगे रहा है, जिसकी सर्च में 219 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में पिछले साल की तुलना में सर्च 6 गुना हुई, हैदराबाद और पुणे में 3.5 गुना तथा अहमदाबाद में 2.5 गुना हुई है। इसी तरह टैन रिमुवल फेशियल सर्विसेज़ में भी 124 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देश भर में ‘पेडीक्योर के लिए ब्यूटी पार्लर’ की मांग 64 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 65 फीसदी, चेन्नई में 64 फीसदी, बैंगलोर में 60 फीसदी और दिल्ली में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

2024 की गर्मियों और सर्दियों के बीच तुलना करें तो देश भर में ब्यूटी सर्विसेज़ की सर्च में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। महानगरों में मांग 65 फीसदी बढ़ी है, मुंबई में सबसे अधिक 88 फीसदी, पुणे में 73 फीसदी, हैदराबाद में 72 फीसदी, अहमदाबाद में 71 फीसदी, बैंगलोर में 67 फीसदी, चेन्नई में 52 फीसदी, दिल्ली में 49 फीसदी, कोलकाता में 31 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। गैर-महानगरों में मांग में 30 फीसदी, जयपुर में 66 फीसदी और इंदौर में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

हेयर स्पा सबसे लोकप्रिय कैटेगरी रही, गर्मियों की तुलना में सर्दियों के दौरान इस कैटेगरी में 84 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मुंबई इस दौड़ में सबसे आगे रहा, जहां गर्मियों की तुलना में सर्च 3 गुना हो गई है, इसके बाद हैदराबाद में 2.5 गुना और पुणे में 2 गुना हुई है। ‘पेडीक्योर के लिए ब्यूटी पार्लर’ की मांग सर्दियों के दौरान 5 फीसदी हुई, मुंबई 46 फीसदी के साथ सबसे आगे रहा, चेन्नई में 21 फीसदी और बैंगलोर में 11 फीसदी हो गई है

यह विश्लेषण देश भर में ब्यूटी इड़स्ट्री के रूझानों पर रोशनी डालता है। खासतौर पर सर्दियायें के दौरान विभिन्न श्रेणियों में मांग में बढ़ोतरी हुई है, जो सेल्फ-केयर पर्सनल गू्रमिंग की बढ़ती मांग को दर्शाता है। इन आंकड़ों से साफ है कि प्रोफेशनल ब्यूटी सर्विसेज़ की मांग तेज़ी से बढ़ रही है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button