
देश की प्रधानमंत्री के नाम पर Germany में सड़क, सफर करते हुए भारतीय शख्स को दिखा नजारा, खुशी से भर उठा दिल!
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान अंतरराष्ट्रीय
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में ट्राम से सफर कर रहे एक भारतीय शख्स की नजर अचानक इंदिरा गांधी के नाम पर बनी सड़क पर पड़ी. यह देखकर वह हैरान रह गया और उसने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं और इसे भारत के लिए गर्व की बात बता रहे हैं.
भारत से हजारों किलोमीटर दूर किसी दूसरे देश में अगर अचानक अपने देश से जुड़ी कोई चीज दिखाई दे जाए, तो खुशी होना स्वाभाविक है. खासकर तब, जब उस जगह का नाम भारत के किसी मशहूर व्यक्ति के नाम पर रखा गया हो. दुनिया के कई देशों में भारतीय नेताओं, महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर सड़कें और स्मारक मौजूद हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भी एक ऐसी सड़क है, जिसका नाम भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है? जी हां, बर्लिन में एक सड़क का नाम ‘इंदिरा गांधी रोड’ है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जर्मनी में रहने वाले एक भारतीय शख्स ने इस सड़क की झलक दिखाई है. वीडियो सामने आने के बाद कई भारतीय इसे देखकर खुशी और गर्व जाहिर कर रहे हैं.



