रीवा

निक्षय अभियान के तहत बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

निक्षय अभियान के तहत बंदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता. भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में निक्षय शिविर अभियान तहत केन्द्रीय जेल रीवा में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस संबंध में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि निक्षय अभियान के तहत जेल के बंदियों की टीबी जांच के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें हैंडहेल्ड एक्सरे तथा एनएएटी का उपयोग करके 209 बंदियों की टीबी की जांच की गई। बंदियों में टीबी की संभावना न हो इसके लिए उनकी सीवायटीवी, आईजीआरए जांच भी करवाई गई। जांच में टीबी से संक्रमित पाए जाने वाले कैदी का उपचार भी कराया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले, उप जेल अधीक्षक योगेश परमार, सहायक जेल अधीक्षक श्याम सिंह कुशवाह, वरिष्ठ जेल चिकित्सक पियूष निगम, मेडिकल आफीसर डॉ पिंकी सिंह उपस्थित रहे। फार्मासिस्ट विवेक मौर्य, लैब टेक्नीशियन प्रियंका धाकड़, सुनील मिश्रा, बद्री प्रताप सिंह, लवकुश वर्मा, कुलदीप पटेल, कमलेश सिंह, जिशान खान, नेहा भुजवा, मोहम्मद अजहर तथा विनय साकेत का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button