रीवा

सेमिनार के माध्यम से बच्चों को अपडेट व अपग्रेड होने के अवसर मिलेंगे – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 

सेमिनार के माध्यम से बच्चों को अपडेट व अपग्रेड होने के अवसर मिलेंगे – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 

 

 

रीवा  विशाल समाचार संवाददाता: . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल्‍ ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता – अवसर एवं चुनौतियाँ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार बच्चों को अपडेट व अपग्रेड होने के अवसर उपलब्ध कराएगी। सेमिनार में सीखी गई बातों से छात्र भविष्य में आने वाली चुनौतियों का कुशलतापूर्वक मुकाबला कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता – अवसर एवं चुनौतियाँ विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के समापन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि एआई भविष्य की दुनिया है। इसे आधार मानकर आयोजित किया गया सेमिनार विद्यार्थियों को व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने सेमिनार आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की तथा कहा कि महाविद्यालयों व विद्यालयों में ऐसे सेमिनार लगातार होने चाहिए ताकि इनका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिल सके। उन्होंने कहा कि सफर में धूप तो होगी अगर निकल सको तो चलो, यहाँ कोई किसी को रास्ता नहीं देता अपने आप को बदल सको तो चलो। श्री शुक्ल ने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि देश को विश्वगुरू बनाने में सहभागी बनें। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्तव सहित प्राध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button