पूणे

टीआयई द्वारा पुणे में 21 व 22 फरवरी को 10वें टायकॉन परिषद का आयोजन

टीआयई द्वारा पुणे में 21 व 22 फरवरी को 10वें टायकॉन परिषद का आयोजन

 

पुणे: स्टार्टअप्स और नवउद्योजकता के लिए समर्पित द इंडस आंत्रप्रेन्युअर्स (टीआयई) संस्था ने 21 व 22 फरवरी 2025 को हॉटेल वेस्टीन,कोरेगाव पार्क यहाँपर टायकॉन 2025 परिषद का आयोजन किया है. इस परिषद में प्रमुख एंजल निवेशक,स्टार्टअप फंडस,उद्योजक और उद्योग विचारकों के साथ लगभग 400 से 500 लोग सहभागी होने की अपेक्षा है.

इस संमेलन के पहले दिन मास्टर क्लासेस यानी वो क्लासेस जो नवव्यावसायिकों को न केवल व्यवसाय संबंधी अभ्यास समझाएंगी बल्कि उन्हें भिन्न-भिन्न मामलो के अध्ययन (केस स्टडी) के उदाहरणों के सहित तकनीकी ज्ञान भी देंगी.

 

दुसरे दिन समावेश होगा नर्चर पॅव्हेलियन का.उद्युक्त चर्चाओं का जो उद्योग पतियों के साथ निमित्त क्षेत्रों पर किया जाएगा,जिसमें खुले मन से विचारों का आदानप्रदान व प्रश्नोत्तरी भी होगी.इसमें कई क्षेत्रों के निवशेक,लीडर्स,मुख्य अधिकारी,सफल खिलाडी,गिर्यारोहक इत्यादियों के साथ संपर्क व मेलजोल का अवसर उपलब्ध देगा.

 

इन चर्चाओं के विषय भी विभिन्न प्रकार होंगे,जिसमें आपको अपनी आयडिया को मार्केट में लाने उपलब्ध कराने,उसमें अपनी विविध प्रकार होंगे,जिसमें आपको अपनी आयडिया को मार्केट में लाने ,उपलब्ध कराने,उसमें लगनेवाली निवेश व्यवस्था,कंपनी की शुरूआत, टीम बिल्डिंग,आगामी 3-4-5 वर्षों की पूर्वतैयारी इत्यादी का समावेश होगा.कुछ ऐसे विषयोंपर प्रकाश डाला जाएगा जो आज के समय में नए है और मायने रखते है,जैसे सायबर सुरक्षा,हवामान-वातावरण संबंधी विषय,कृत्रिम बुध्दिमत्ता ,स्वास्थ संबंधी विषय और तकनीकी विषय इत्यादी .

 

व्यवसायसंबंधी विदो द्वारा मिले हुए मार्गदर्शन से नए युवकों व नव व्यावसायिकों के लिए कई प्रकार के द्वार खोलने में सहायता होगी.इस प्रकार के मार्गदर्शन अब तक टीआयई पुणे 2012 से संचालित कर चुका है.यानी की 13 बार मार्गदर्शन का यह काम अनवरत करता चला आ रहा है और यह टीआयई पुणे के लिए गर्व का विषय है.

 

परामर्श कार्यप्रणाली (मेंटरिंग) से कई व्यावसायिकों को अपना व्यवसाय बढाने में सहायता हुई है,और यही टीआयई का उद्द्ेश्य है.

टीआयई ग्लोबल ट्रस्टी श्री.किरण देशपांडे कहते है,की,पुणे का परिस्थिती तंत्र (इकोसिस्टिम) विविधतापूर्ण है.पुणे टीआयई भिन्न भिन्न क्षेत्रों के व्यावसायिकों के लिए ही नहीं बल्कि अन्यत्र रहनेवालों के लिए फायदेमंद रहा है.

 

टीआयई चार्टर मेंबर और अध्यक्ष अजय भागवत के अनुसार,नव व्यावसायिकों के लिए नर्चर पॅव्हेलियन महत्त्वपूर्ण है और उन्हें नई उपलब्धियों को पाने का अवसर प्रदान करते है.

 

पुणे में बाहर से आनेवाले लोगों के लिए हेरिटेज वॉक,नाटक,संगीत,गतीविधियों का अनुभव,पुणे के आसपास के वास्तुओं का दर्शन इत्यादी गतीविधियों का समावेश है.

 

टीआयई यह विश्व की बडी ना नफा संस्थाओं में से एक है,जो व्यवसायों को बढावा देने के लिए मददगार है.विश्वभर में टीआयई के 65 चॅप्टर्स फैले हुए है.उसके चार्टर मेंबर्स स्वयं ख्यातीप्राप्त सफल उद्योगपती है,व्यावसायिक है,जो नए व्यवसायों को बढावा देने में प्रेरणादायी और सहाय्यक है.शिक्षा,परामर्श (मेंटरिंग), निवेश के बारें में जानकारी देना (इनवेंस्टिंग),मेलजोल के बढावा और उद्भवन (इनक्युबेशन) यह टीआयई के मुख्य स्तंभ है.

हमारी कल्पनाशक्ती ही टायकॉन के मूल्य की सीमा है.रजिस्टर करने के लिए निम्नलिखित लिंक पर संपर्क करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button