
महाशिवरात्रि पर्व एसएसपी इटावा द्वारा पुलिस लाइन स्थित मन्दिर पहुंचकर कन्याओं को प्रसाद वितरण किया गया ।
विशाल समाचार संवाददाता इटावा
इटावा में आज दिनांक 26.02.2025 को पुलिस लाइन इटावा मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा पहुंचकर कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया एवं सभी को महाशिवरात्रि के पर्व पर शुभकामनाएं दी गयी ।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।


