पूणे

200 युवाओ ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण प्राप्त कर सुरक्षित सड़कें -समृद्ध भारत बनाने की शपथ ली। 

200 युवाओ ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण प्राप्त कर सुरक्षित सड़कें -समृद्ध भारत बनाने की शपथ ली। 

दैनिक जीवन में सड़क सुरक्षा जरूरी, सड़क सुरक्षा जीवनरक्षा नारों से गुंजायमान रहा कार्यक्रम स्थल

 

पुणे:  आईडीटीआर पुणे द्वारा आयोजित आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी,सीआईआरटी पुणे,आईडीटीआर पुणे एवं मोटर वाहन विभाग महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित आवास यूथ सड़क सुरक्षा शिक्षा एवम् जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत 200 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने के साथ वर्ष 2047 तक सड़क हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने की शपथ ली।

सभी अग्रदूतों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुणे एआरटीओ चंद्रकांत माने ने सुरक्षित सड़कें-समृद्ध भारत बनाने की शपथ दिलाई और विशेष सड़क सुरक्षा संदेश लिखे स्टीलबर्ड निर्मित हेलमेट वितरित किए।माने ने आवास फाइनेन्सिर्यर्स लि. टीम, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की अध्यक्ष ऋतु चौहान एवं उनकी टीम का इस तरह अभियान चलाकर लोगों की जान बचाने के कार्य के लिए प्रशंसा करने के साथ सभी युवकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए आभार जताया और सभी से देश में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपील की।उन्होंने बताया कि आज के दिन ही परिवहन विभाग की स्थापना हुई है|

 

 

कार्यक्रम में सीआईआरटी के रोड सेफ्टी हेड प्रशांत काकड़े ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी से अपील की कि सभी को हेलमेट पहनकर स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत के साथ साथ सुरक्षित भारत बनाने में अपना योगदान देते हुए सड़क दुर्घटनाओं के आकड़ो में कमी लायेंगे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आइडीटीआर प्रिंसिपल संजय ससाने ने इस अनूठे अभियान एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा ख़ुद और परिवार के लिए बेहद जरूरी है सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज़्यादा युवाओं का मरना चिंताजनक बताया और सभी से सुरक्षा की अपील की।

प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ, गोल्ड मेडलिस्ट,भारत सरकार के पूर्व तकनीकी सलाहकार आरटीओ डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए उनके द्वारा तैयार सड़क सुरक्षा चक्र एवं लिखित सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक के माध्यम से उदाहरण सहित समझाते हुए राष्ट्रीय गुड़ सेमेरिटन प्रोत्साहन योजना के तहत नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र मिलने के बारे में बताते हुए घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को एक घण्टे के गोल्डन ऑवर में अस्पताल पंहुचाकर जान बचायी जा सके।राठौड़ ने सभी से आह्वान किया कि विश्व के प्रथम आदर्श वाहन भगवान कृष्ण का जन्म वाला देश है महाभारत काल में रथ विधि के रूप में विश्व में सर्वप्रथम ग़ैर मोटर चालित रथ की चालक संहिता बनी उसी को आधार बनाकर विश्व के कई देशों ने मोटर वाहन क़ानून बनाये । हमारे उपनिषद में सड़क सुरक्षा के दो श्लोक विद्यमान हैं जिसके अनुसार मन चालक है , शरीर वाहन है तथा जीवन यात्रा सड़क है इन तीनों को सुरक्षित बनाने के लिए मन रूपी चालक को इन्द्रियों से नियंत्रित कर तीनों को सुरक्षित बनाने के बारे में लिखा है उसी देश का विश्व में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में पिछले 18 वर्षों से पहला नम्बर है

अत : सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की।

 

 

कार्यक्रम मे आईडीटीआर प्रोजेक्ट इंचार्ज उमेश सूर्यवंशी ने बताया कि देश का पहला चालक हमारे देश भारत में हमारे देश में भगवान श्री कृष्ण हुए जिन्होंने महाभारत काल में बिना दुर्घटना किए रथ चलाया था इस तरह उदाहरण देते हुए सभी से भगवान श्री कृष्ण की तरह आदर्श वाहन चालक बनने के लिए प्रेरित किया।सभी को संबोधित करते हुए बताया कि महाराष्ट्र राज्य का सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में देश में तीसरा नंबर पर रहना बेहद चिंताजनक है इन्हीं कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।

 

 

आवास फाइनेन्सियर्स लिमिटेड के स्टेट हेड अमोल बुरा और डिप्यूटी मैनेजर विक्रम शिंदे ने हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताते हुए सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 23 हज़ार सडक सुरक्षा अग्रदूत बनाकर विशेष सडक सुरक्षा संदेश लिखे हेलमेट वितरित किये जा चुके है|

राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी के परियोजना समन्वयक भरतराज गुर्जर ने अभियान के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा अब तक लगभग 1 लाख से अधिक लोगो को प्रशिक्षण देकर सड़क सुरक्षा अग्रदूत बना चुके है और 10 लाख लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर चुके है जिससे निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाये कम हो सकेगी।

कार्यक्रम में आईडीटीआर प्रिंसिपल संजय शसाने ने मंचासीन अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया

संजय इंगले ने मंच संचालन किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान आरटीओ इंस्पेक्टर श्वेता कुलकर्णी,सब इंस्पेक्टर ज्योति चौहान ,सारथी ,एएसडीसी बेच स्टूडेंट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में आईडीआर स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

सभी को सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक एवं प्रशिक्षण प्रमाण दिये गये।

सभी अतिथियों को आवास फ़ाइनेंशियर्स लिमिटेड की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button