Uncategorized

कानपुर पति को शराब पिलाकर किया बेहोश, होली मिलन के बहाने 5 युवकों ने दोस्त की पत्नी से किया गैंगरेप

कानपुर पति को शराब पिलाकर किया बेहोश, होली मिलन के बहाने 5 युवकों ने दोस्त की पत्नी से किया गैंगरेप

कानपुर विशाल समाचार : कानपुर में होली मिलन के दौरान पांच युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो उसको खेतों पर खींचकर ले गए। आरोपी गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कानपुर में होली मिलन के बहाने पांच युवकों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति को शराब पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद दोस्त की पत्नी को खेतों में खींचकर ले गए, और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार किया है।

 

महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में राहुल निषाद उर्फ बाजीगर, उसका भाई सुनील, भोला, अरुण निषाद और गोविंद कुशवाहा गांव निवासी दोस्त के यहां होली मिलने और रंग खेलने के बहाने गए थे। युवकों ने दोस्त और मकान मालिक के बेटे को जमकर शराब पिलाई। जिसकी वजह से वह नशे में होकर बेसुध हो गए। इसके बाद दोस्त की पत्नी से पांचों युवक छेड़छाड़ करने लगे।

 

शराब के नशे में पति हुआ बेसुध

पीड़ित महिला ने जब युवकों की इस करतूत का विरोध किया, तो अंधेरा होते ही महिला को गेंहू के खेत में खींचकर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। पति को होश आया तो उसने आप बीती बताई। इसके बाद पीड़ित महिला पति के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

पांचों आरोपी गिरफ्तार

महाराजपुर थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। इसके साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। महिला के मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button