उप मुख्यमंत्री 30 मार्च को जायेंगे जबलपुर और हरदा
विशाल समाचार संवाददाता रीवा
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 30 मार्च को सुबह 9 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे जबलपुर पहुंचेगे। उप मुख्यमंत्री जबलपुर में एसोसियेशन आफ फिजिशियन आफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे जबलपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 6 बजे हरदा पहुंचेगे। हरदा में शाम 7 बजे विक्रम नववर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा बघेल हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में कैथलैब का शुभारंभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री हरदा से रात 8.30 बजे प्रस्थान कर भोपाल पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।