सीतामढ़ी

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदान की गई

वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदान की गई

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की प्रशासनिक स्वीकृति नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदान की गई है जिसके अंतर्गत नगर निकायों में आधारभूत संरचनाओं के समग्र विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इसका प्रत्यक्ष लाभ सीतामढ़ी शहर को भी होने जा रहा है।

नगर निगम सीतामढ़ी क्षेत्र अंतर्गत रिंग बांध रोड पुराना पोस्टमार्टम घर के नजदीक से पासवान चौक रिंग बांध बाबा गणिनाथ मंदिर होते हुए अंबेडकर चौक तक कालीकरण सड़क निर्माण कार्य के लिए 1485.06921 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

वही नगर निगम सीतामढ़ी क्षेत्र अंतर्गत संपूर्ण बांध का 20 फीट चौड़ीकरण एवं कालीकरण (कपरौल गुमटी पंचमुखी हनुमान मंदिर रिंग रोड क्रॉस कर रिंग बांध होटल आदित्य अंबेडकर प्रतिमा जाने वाले संपूर्ण रिंग रोड)निर्माण कार्य के लिए — 679.32600 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत उपरोक्त दोनों योजनाओं से संबंधित कुल 2164.39521 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।उक्त दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द ही बुडको के माध्यम से ई— टेंडरिंग के माध्यम से निविदा प्रकाशित कर किया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने पर नगर के अंदरूनी हिस्सों में ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही लोगों का यात्रा समय भी घटेगा और सड़कों पर दुर्घटनाओं की संख्या में बहुत हद तक कमी आएगी।इन परियोजनाओं से न केवल यातायात और जल प्रबंधन में सुधार होगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।बेहतर कनेक्टिविटी से औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास तेज होगा जिससे नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button