पूणे

रोटरी क्लब ऑफ पुणे प्रिस्टिन, इंटीग्रेटेड कॅन्सर ट्रीटमेंट ॲन्ड रिसर्च सेंटर (आयसीटीआरसी) और ऑन्को-लाईफ कॅन्सर केअर सेंटर की सहयोग से वाघोली में अत्याधुनिक रेडिएशन और सिटी स्कॅन सेंटर

रोटरी क्लब ऑफ पुणे प्रिस्टिन, इंटीग्रेटेड कॅन्सर ट्रीटमेंट ॲन्ड रिसर्च सेंटर (आयसीटीआरसी) और ऑन्को-लाईफ कॅन्सर केअर सेंटर की सहयोग से वाघोली में अत्याधुनिक रेडिएशन और सिटी स्कॅन सेंटर

 

पुणे: रोटरी क्लब ऑफ पुणे प्रिस्टिन, इंटीग्रेटेड कॅन्सर ट्रीटमेंट ॲन्ड रिसर्च सेंटर (आयसीटीआरसी) और ऑन्को-लाईफ कॅन्सर केअर सेंटर की सहयोग से वाघोली में अत्याधुनिक रेडिएशन और सिटी स्कॅन सेंटर स्थापित किया है. इसका उद्घाटन हाल ही में एक विशेष कार्यक्रम में हुआ. इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी फाऊंडेशन के विश्वस्त डॉ. भरत पंड्या उपस्थित थे. साथ ही में रोटरी गव्हर्नर शीतल शहा,रोटेरियन डॉ.शैलेश पालेकर, आयसीटीआरसी के विश्वस्त और वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ.अरविंद कुलकर्णी,ऑन्को-लाईफ कॅन्सर केअर सेंटर के अध्यक्ष उदय देशमुख,रोटरी क्लब ऑफ पुणे प्रिस्टिन की अध्यक्ष शिल्पा भोसकर और इस प्रकल्प के समन्वयक रोटेरियन सुदिन आपटे आदि मान्यवर उपस्थित थे.

 

स्थापित किया गया मशिन यह एक अत्याधुनिक उपकरण है जो छोटे बच्चों से वयस्कों तक सभी उम्र की मरीजों को इसका फायदा दे सकता है. यह नया केंद्र कैंसर मरीजों के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि उन्हें निदान और रेडिएशन उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

 

पूरी क्षमता से यह केंद्र हर साल १२०० कैंसर के मरीजों को सेवा दे सकता है. आयुष्मान भारत, महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी आरोग्य योजना (एमजेपीजेएवाय) इस योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को रेडिएशन की सेवा विनामूल्य मिल सकती है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button