
पीओजीएस की नई कार्यकरिणी जाहीर
पुणे, : द पुणे ऑब्स्टेट्रिक्स ॲन्ड गायनेकोलॉजी सोसायटी (पीओजीएस) ने २०२५ -२६ इस अवधि के लिए नई कार्यकरिणी की घोषणा की है और हालही में हुए कोड रेड परिषद में पदग्रहण समारंभ संपन्न हुआ. नए कार्यकारिणी में डॉ. मनीष माचवे ने अध्यक्ष पद का और डॉ.निलेश बलकवडे ने सरसचिव पद का स्वीकार किया. इस समिती में उपाध्यक्ष के रूप में डॉ.वैशाली चव्हाण, कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ.वैशाली कोरडे, वैद्यकीय सचिव डॉ.कल्याणी इंगळे और खजिनदार डॉ. समिधा दळवी का समावेश है.
पदग्रहण समारंभ में प्रमुख अतिथि और फॉग्सी की अध्यक्षा डॉ. सुनिता तांदूळवाडकर, विशेष अतिथी और प्रख्यात अभिनेते एवं दिग्दर्शक गिरीश कुलकर्णी के साथ आयसीओजी के अध्यक्ष डॉ. पराग बिनीवाले, एएमओजीएस के अध्यक्ष डॉ.किरण कुर्तकोटी भी उपस्थित थे.
पदग्रहण समारंभ के साथ ही पीओजीएस की ओर से वैद्यकीय क्षेत्र में प्रतिष्ठित मानेजाने वाले कोड रेड इस परिषद का आयोजन किया गया था. इस तीन दिन के परिषद में स्त्रीरोग क्षेत्र में रक्तस्त्राव और रक्तविकार इन विषयों पर शैक्षणिक सत्रों का आयोजन किया गया था. इस परिषद में राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा चर्चासत्र,व्याख्यान, सादरीकरण इनका समावेश था.
पीओजीएस मोबाईल ॲप का अनावरण यह इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता थी. सदस्यों के बीच का संवाद अधिक सुधारने के हेतु से इसकी रचना की गयी है. इसके अलावा वैद्यकीय समुदाय में होनेवाला संशोधन और वैद्यकीय अंर्तदृष्टी दर्शानेवाले पीओजीएस जर्नल के पाचवे आवृत्ती का प्रकाशन किया गया.



