उत्तर प्रदेशताजा समाचारदेशराजनीति

मुलायाम सिंह से लेकर योगी आदित्यनाथ तक, जानें यूपी के इन नेताओं पर है कितने क्रिमिनल केस

उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां से अब तक सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री बने हैं। वहीं इसी राज्य से देश के कई कद्दावर नेता हैं जिन्होंने केंद्र समेत राज्य की सत्ता पर राज किया है। कई राजनेता ऐसे हैं जिन पर कई आपराधित मामले दर्ज हैं। इसी कड़ी में हम आज आपको उन नेताओं के बारे में बताएंगे जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं

मुलायम सिंह यादव- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर 1 आपराधिक मामला दर्ज है। (यह जानकारी 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।

योगी आदित्यनाथ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सारे आपराधिक मामले खत्म करवा लिए थे। ( यह जानकारी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।

ओम प्रकाश राजभर- ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। ओम प्रकाश राजभर पर एक आपराधिक मामला दर्ज है। ( यह जानकारी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।) (Image: Indian Express Archieve


अजय कुमार लल्लू- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजर कुमार लल्लू पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ( यह जानकारी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।) (Image: Indian Express Archieve)


राज बब्बर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। 2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। (यह जानकारी 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक ली गई है।) (Image: Raj Babbar Instagram)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button