
उत्कृष्टता की लय: स्टार अलायंस अपने नए ब्रांड अभियान में इंटरलाइनयात्राओं के सामंजस्य को करता है जीवंत
• 25 सदस्य एयरलाइनों के बीच निर्बाध सहयोग की धारा को दर्शाने का प्रयास
पुणे : दुनिया का सबसे बड़ा एयरलाइन गठबंधन स्टार अलायंस ने अपना नवीनतम ब्रांड कैम्पेन “उत्कृष्टता की लय” (Rhythm of Excellence) लॉन्च किया है, जो इसकी 25 विश्वस्तरीय सदस्य एयरलाइनों के नेटवर्क को शक्ति देने वाले निर्बाध समन्वय को उजागर करता है।
यह ब्रांड कैम्पेन स्टार अलायंस इंटरलाइन यात्रा के विशिष्ट प्रवाह को दर्शाता है — जहाँ एक यात्री एक ही बुकिंग के तहत कई सदस्य एयरलाइनों के साथ यात्रा करता है। चेक-इन, बैगेज हैंडलिंग, लॉन्ज एक्सेस और लॉयल्टी बेनिफिट्स जैसे अनुभवों के माध्यम से, यह ब्रांड कैम्पेन उस पर्दे के पीछे की समरसता का जश्न मनाता है जो इस प्रकार की यात्रा को सहज बनाती है।
पिछले 27 वर्षों से, स्टार अलायंस एक ऐसा ब्रांड रहा है जो वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है और अपने सदस्य एयरलाइनों के लिए सहज इंटरलाइन यात्राएं संभव बनाता आया है। यह नया अभियान उसी समन्वय को उजागर करता है — एक साझा उद्देश्य और तालमेल की एक ऐसी डोर, जो सभी सदस्य एयरलाइनों को एक सूत्र में बांधती है।
रेनाटो रामोस, उपाध्यक्ष – कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी, स्टार अलायंस ने कहा, “यह अभियान हमारे कार्य और उद्देश्य का सार व्यक्त करता है — जो इंटरलाइन यात्राओं को सहजता से संभव बनाना है। ग्राहक आमतौर पर सीधे हमारी सदस्य एयरलाइनों से जुड़ते हैं। उन्हीं के संचालन के माध्यम से हमारी पहलों को साकार किया जाता है — जैसे चेक-इन, बैगेज हैंडलिंग, लॉन्ज एक्सेस और लॉयल्टी रिवॉर्ड्स। यह सामूहिक रूप से बनी लय ही इस अलायंस अनुभव की असली पहचान है।”
जैज़-प्रेरित मूल धुन पर आधारित यह अभियान फिल्म स्टार अलायंस नेटवर्क के माध्यम से इंटरलाइन यात्रा के प्रवाह को जीवंत करती है। प्रत्येक दृश्य ग्राहक अनुभव की मुख्य अवस्थाओं — बुकिंग, एयरपोर्ट, कनेक्शन, लॉयल्टी — के बीच सहजता से प्रवाहित होता है। टोक्यो नारिटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट पर फिल्माई गई यह फिल्म The Secret Little Agency (TSLA) द्वारा परिकल्पित की गई है, जिनकी रचनात्मक दृष्टि ने इस अलायंस के उद्देश्य को एक सिनेमाई अनुभव में रूपांतरित किया।
“उत्कृष्टता की लय” के माध्यम से स्टार अलायंस यह दर्शाता है कि जब 25 एयरलाइंस एक समरस समूह की तरह मिलकर कार्य करती हैं, तो एक सामूहिक लय का जन्म होता है — जो यात्रा को असाधारण बना देती है।



