पूणे

अद्वैत कुमार ने सेमी क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता

अद्वैत कुमार ने सेमी क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता

 

पुणे : नांदे स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल के छात्र अद्वैत कुमार ने अपनी बेहतरीन चालों और चतुर बुद्धि के बल पर अंडर १२ सेमी क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट में खिताब जीता. ध्रुव ग्लोबल स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपाणी और प्रिंसिपल संगीता राऊतजी ने उनकी सफलता पर बधाई दी.

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंत महोत्सव समिति ने हाल ही में खडकी के रेंज हिल्स में एक अर्ध क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया. इसमें नांदे स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल के छात्र अद्वैत कुमार ने अपने बेहतरीन मूव्स से सबको आश्चर्यचकित कर खिताब अपने नाम कर लिया.

प्रतियोगिता में २६४ प्रतियोगियों ने भाग लिया. जिनमें से ७७ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी थे. अद्वैत को कोच गणेश अंताड से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button