रीवा

नीट यूजी परीक्षा 4 मई को – कलेक्टर ने परीक्षा के संबंध में दिए निर्देश 

नीट यूजी परीक्षा 4 मई को – कलेक्टर ने परीक्षा के संबंध में दिए निर्देश 

किसी भी तरह का इलेक्ट्रा‍निक उपकरण और खाद्य पदार्थ ले जाना रहेगा प्रतिबंधित 

 

 

 रीवा विशाल समाचार संवाददाता. निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में 4 मई, रविवार को एनटीए नीट यूजी की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने साथ एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड साइज की एक फोटो तथा पासपोर्ट आकार की दो फोटो अवश्य साथ लाएं। इसके साथ-साथ किसी एक अधिकृत फोटो पहचान पत्र की मूल तथा वैध प्रति लेकर आना आवश्यक है। पारदर्शी बोतल में पानी लेकर आने की अनुमति रहेगी। कलेक्टर ने कहा है कि परीक्षा केन्द्र में जूते पहनने की अनुमति नहीं रहेगी लेकिन कम हील की सैण्डल अथवा चप्पल परीक्षार्थी पहन सकते हैं।

 

कलेक्टर ने कहा है कि परीक्षा केन्द्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हीटबैण्ड आदि ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। चश्मा, घड़ी, बेल्ट, कैप, हैण्डबैग, कैमरा, ब्रेसलेट तथा किसी भी तरह के खाद्य पदार्थ का ले जाना भी प्रतिबंधित रहेगा। अपारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। परीक्षार्थी हल्के कपड़े पहनें जिनकी आस्तीन लंबी न हों। फैंसी पाकेट, जिपर, बैज आदि लगा न हो। छात्राएं किसी भी तरह के गहने अथवा धातु की बनी वस्तुओं को न पहनें। फैंसी और कढ़ाईदार कपड़े भी न पहनें। परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैलने वाली तथ्यहीन सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाहों की तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। नीट यूजी परीक्षा में अनुचित साधनों और अपराधों के लिए पब्लिक एग्जामिनेशन अधिनियम 2024 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button