
बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सीतामढ़ी महोत्सव -2025 का होगा आयोजन।
06 और 07 मई को आयोजित होने वाले सीतामढ़ी महोत्सव कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर प्ले बैक सिंगर मोनाली ठाकुर अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगी।
बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर का भी होगा प्रदर्शन
इसके अलावा नृत्य नाटिका, ध्रुपद गायन ,कत्थक एवं क्लासिकल नृत्य का होगा प्रभावशाली प्रदर्शन*
सीतामढ़ी महोत्सव में पहली बार लेजर शो के माध्यम से सीतामढ़ी मां जानकी के जीवन पर एवं रामायण पर आधारित प्रस्तुति की जाएगी।
जाने-माने नामचीन कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।*
सीतामढ़ी महोत्सव- 2025 के सफल आयोजन के मद्देनजर आज विमर्श सभागार में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स-समय सफलतापूर्वक आयोजन के निमित्त सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।
उन्होंने निर्देश दिया कि स- समय अपने अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके। इस बाबत विभिन्न कमेटियों यथा:- अनुश्रवण समिति, आयोजन-सह- प्रबंधन समिति, विकासात्मक प्रदर्शनी समिति ,आय-व्यय संधारण समिति ,स्वच्छता एवं जन सुविधा समिति, विधि व्यवस्था समिति, परिवहन समिति, स्वागत समिति,प्रोटोकॉल समिति, लाइजनिग एवं आवासन समिति, आपदा प्रबंधन एवं नियंत्रण कक्ष समिति, मीडिया कोषांग इत्यादि को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई एवं सभी पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।
अभी तक तय किये गए रूपरेखा के अनुसार बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगेगा।वही बिहार की मशहूर एवं जानी— मानी लोक गायिका मैथिली ठाकुर के द्वारा भी अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सौम्या मिश्रा ,रागिनी नायक जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त संगीत नाटक अकादमी दिल्ली तथा EZCC के कलाकारों के द्वारा भी प्रभावशाली प्रस्तुति की जाएगी।जाने-माने नामचीन कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी ,भवन प्रमंडल तथा अन्य विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में डीडीसी मनन राम, अपर समाहर्ता संदीप कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडे, डॉ जेड जावेद ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी निशिकांत ,NDC प्रकाश कुमार,जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह,अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर, DCLR बेलसंड बिरजू दास के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


