लखनऊ

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा गाजियाबाद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को संबोधित किया

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा गाजियाबाद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को संबोधित किया

ईश्वर ने सृष्टि को कठिन परिस्थितियों से बचाने के लिए अवतार लिया, पृथ्वी के सभी जीवों का कल्याण किया

भगवान परशुराम शौर्य, पराक्रम और न्याय प्रतिमान रहे, सदैव धर्म की स्थापना की तथा जगत के कल्याण के लिए कार्य किया

लखनऊ/गाजियाबाद विशाल समाचार संवाददाता 

 

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि भगवान नारायण के छठे अवतार भगवान परशुराम का जीवन चरित्र एवं आदर्श बहुत ही प्रशंसनीय व सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। सभी के प्रति करुणा, दया, प्रेम और समता का भाव उनकी चारित्रिक विशेषताएं रही है। भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के उपासक रहे है तथा हम सभी के लिए आदर्श है। भगवान नारायण ने सृष्टि में फैले मल को साफ करने के लिए बाराह अवतार लिया था। ईश्वर ने सृष्टि को कठिन परिस्थितियों से बचाने के लिए किसी न किसी रूप में अवतार लिया और पृथ्वी के सभी जीवों का कल्याण किया। भगवान परशुराम ने भी पृथ्वी पर बढ़ रहे अत्याचार अनाचार का समूल नाश किया और आताताइयों के चंगुल से पृथ्वी को मुक्त किया। भगवान परशुराम सभी वर्गों संप्रदायों के लिए पूज्य हैं। भगवान परशुराम के आदर्श शस्त्र और शास्त्र को अपनाकर ही भारत को एक महान राष्ट्र बनाया जा सकता है।

 

मंत्री ए.के. शर्मा बुधवार को गाजियाबाद के नेहरू नगर में भगवान परशुराम की जन्म जयंती और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को संबोधित किया। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर तथा दीव प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में सनातन धर्म बहुत ही समदर्शी और करुणामई है सनातन धर्मियों ने ऐसी नींव डाली है, जिसमें सभी वर्गों को समाज में बिना किसी भेदभाव के समान अवसर मिल रहा है। हमारी सनातन परंपरा बहुत ही प्राचीन और समय के साथ परिवर्तनशील रही है। गरीब अमीर, उच्च नीच का भेद नहीं था। भगवान श्री राम स्वयं मां शबरी के पास गए और नदी पार करने के लिए निषाद राज से सहयोग लिया और उनकी भक्ति के आग्रह को स्वीकार किया। इसी प्रकार देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने भी सनातन परंपरा और मूल्यों को संजोते हुए महाकुंभ के दौरान नैमिषारण्य को निषाद राज तीर्थ स्थल बनकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप भारत 2047 तक एक समृद्ध राष्ट्र तभी बन सकेगा, जब यहां हर व्यक्ति खुशहाल होगा। हर गांव, गली व नगर का विकास होगा। मोदी जी की प्रेरणा से हम सभी विकसित भारत की नींव को मजबूत बनाने में लगे हुए है, जिसमें एक भव्य राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा। इसीलिए सभी गरीबों को शौचालय, पानी मुहैया कराया जा रहा। देश का कोना-कोना स्वच्छ किया जा रहा।

 

मंत्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक ऐसा राष्ट्र बनेगा जो पूरी दुनिया को सही मार्ग पर ले जाने की क्षमता रखेगा। पाकिस्तान जैसे नही कि पूरी दुनिया में कटोरा लेकर घूम रहा और भारत को धमकी दे रहा है। सामने से आकर लड़ने की हिम्मत नही, पीछे से वार करता है। भारत के निर्दोष नागरिकों की उनके छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं के सामने हत्या करवाता है, ऐसे जघन्य पाप करवाने के लिए पाकिस्तान का नाम पापीस्तान होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शौर्य, पराक्रम और न्याय के ऐसे प्रतिमान है, जिन्होंने सदैव धर्म की स्थापना की तथा जगत के कल्याण के लिए कार्य किया। भगवान परशुराम ने भी क्षत्रियों का नहीं बल्कि आताताइयों का विनाश किया था। ब्राह्मण सभी समाज, जाति, वर्गों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति है। ब्राह्मण स्वयं 05 रुपए का दक्षिणा लेकर लोगों को चक्रवर्ती सम्राट होने का आशीर्वाद देता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है। ब्राह्मण ने निस्वार्थ भाव से समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। इसीलिए हमेशा से उसकी पूजा होती रही है। उन्होंने कहा कि भगवान भी स्वयं मानते हैं कि ”विप्र प्रसादात धरणी धरोहम, विप्र प्रसादात कमला वरोहम। विप्र प्रसादात अजिता जीतोहम, विप्र प्रसादात मम राम नामम।।”

श्री ए.के. शर्मा ने गाजियाबाद और नोएडा में विद्युत विभाग एवं नगर विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख करते हुए बताया कि पश्चिमांचल में 3500 करोड रुपए से विद्युत सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए गए, जिसमें जर्जर तार पोल बदले गए। इसमें से 236 करोड रुपए से गाजियाबाद में और 200 करोड रुपए से नोएडा में कार्य हुए हैं। विगत दो वर्षों में 300 करोड रुपए के नोएडा में विद्युत कार्य कराए गए। विगत तीन वर्षों में बिजली के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में व्यापक सुधार हुआ अब हम अन्य राज्यों की तुलना में आ गए है। इसके पहले विद्युत व्यवस्था बहुत ही जर्जर और खस्ताहाल थी। इसी प्रकार गाजियाबाद एवं नोएडा नगर क्षेत्र के नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायत में विकास कार्य कराए जा रहे है। लोनी में सीवर डालने का कार्य हो रहा है। रामनगर में 40 से 45 करोड़ रुपए के पेयजल सुविधा के लिए कार्य हो रहा। गाजियाबाद नगर निगम में 140 करोड रुपए के विकास कार्य कराए गए। गाजियाबाद में आईटी बेस्ड इंटीग्रेटेड कंट्रोल और कमांड सिस्टम तैयार किया जा रहा। गाजियाबाद शहर के विकास के लिए किसी भी प्रकार से पैसे की कमी नहीं होगी। गाजियाबाद के स्वच्छता की श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नगरों को वैश्विक नगर बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

 

मंत्री ए.के. शर्मा के बुधवार को गाजियाबाद पहुंचने पर कालका गढ़ी चौक, अंबेडकर रोड, फब्बारा चौक, चौधरी चरण सिंह तिराहा, हवाई चौराहा, हिंडन एयरबेस, यूपीगेट तथा नोएडा के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं नगर वासियों ने फूलमाला से स्वागत किया। सम्मान में गदा एवं फरसा भेंट किया तथा स्नेहिल मुलाकात की।

कार्यक्रम में मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक नंद किशोर गुर्जर, अजीत पाल त्यागी, श्री संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल,महापौर सुनीता दयाल, सभासदगण, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ हज़ार की संख्या में मातृ शक्ति व नगरजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button