
जिन्होंने भारत की बहन-बेटियों के सिंदूर को छीना…’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले CM योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकियों पर करारा वार बताते हुए कहा कि जिन्होंने भारत के बहन-बेटियों का सिंदूर छेड़ा, उनका खानदान मिट गया. मॉक ड्रिल के दौरान उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन सेना के पराक्रम और प्रधानमंत्री मोदी की संवेदना का प्रतीक है. देश की आन-बान-शान से खिलवाड़ करने वालों को परिणाम भुगतना होगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह कार्रवाई आतंकियों को करारा जवाब है. उन्होंने कहा, जिन्होंने भारत के बहन-बेटियों के सिंदूर को छेड़ने की कोशिश की, उन्हें अपना खानदान तक गंवाना पड़ा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना की अपने जवानों के प्रति संवेदना का प्रतीक है. सेना की इस निर्णायक कार्रवाई को जनता का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है. योगी ने कहा, देश की आन-बान और शान के साथ कोई भी खिलवाड़ करेगा, तो उसे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.
.



